फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुधवार की जगह बृहस्पतिवार को पहुंची बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोहरे की वजह से सबसे ज्यादा 27 घंटे की देरी से आई ट्रेन
विज्ञापन

- अमरनाथ, गोरखधाम, जन साधारण एक्सप्रेस सहित लगभग 27 ट्रेनें पहुंची देरी से

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल बुधवार की जगह बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लगभग 27 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देर शाम सात बजे के करीब रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल अपने समय से लगभग 27 घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। इस ट्रेन को बुधवार शाम 3:05 बजे गोरखपुर पहुंचना था, जबकि ट्रेन बृहस्पतिवार शाम सात बजे आई। वहीं, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से नौ घंटे, 14010 चंपारन सत्याग्रह लगभग पांच घंटे, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस लगभग चार घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग साढे तीन घंटे, 15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस तीन घंटे और 15566 वैशाली एक्सप्रेस अपने समय से पांच घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें