फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 15 दिसंबर को खुलेगी बंधु सिंह मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग की निविदा

Mon, 27 Nov 2023 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मल्टीलेवल स्मार्ट पाकिंग का निर्माण 1539.89 वर्ग मीटर में किया जाएगा। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर शीतला मंदिर के लिए भी जगह छोड़ी जाएगी। वहीं, पांच मंजिली इस पार्किंग में 44 दुकानों के अलावा 66 चार पहिया वाहनों और 293 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग का काम दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। शासन की तरफ से 9.54 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। 15 दिसंबर को इसके निर्माण काम (टेंडर) की निविदा खोली जाएगी।

विज्ञापन


इसी के बाद तय हो जाएगा कि कौन सी फर्म निर्माण काम करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि निविदा खुलने और ठेकेदार तय होने के बाद कभी भी काम शुरू हो जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मल्टीलेवल स्मार्ट पाकिंग का निर्माण 1539.89 वर्ग मीटर में किया जाएगा। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर शीतला मंदिर के लिए भी जगह छोड़ी जाएगी। वहीं, पांच मंजिली इस पार्किंग में 44 दुकानों के अलावा 66 चार पहिया वाहनों और 293 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। बेसमेंट में दो लिफ्ट, सात दो पहिया गाड़िया खड़ी करने एवं 20 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

भूतल पर दो लिफ्ट, सीढ़ियां, 22 दुकानें एवं शीतला माता मंदिर के लिए स्थान छोड़ा जाएगा। प्रथम तल पर दो लिफ्ट, सीढ़ियों के अलावा महिलाओं एवं पुरुषों के लिए टॉयलेट बनाए जाएंगे। द्वितीय तल पर दो लिफ्ट, सीढ़ियों के अलावा सात दो पहिया वाहन एवं 20 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

इस पार्किंग के निर्माण से घंटाघर, माया बाजार, हिंदी बाजार आदि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या दूर होगी। साथ ही, यहां लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के विवेक गुप्ता ने बताया कि 15 दिसंबर को निविदा खुलेगी। इसी के बाद तय हो जाएगा कि काम कब शुरू होगा।

मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं शिलान्यास
17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27.53 करोड़ रुपये की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास कर चुके हैं। रामलीला मैदान में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में इसका भी शिलान्यास किया गया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें