फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर राजस्थान के परिवार से की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शादी के नाम पर राजस्थान के परिवार को गोरखपुर बुलाकर बंधक बनाने और लाखों रुपये की लूट के मामले में चिलुआताल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी की पहचान बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के मेहुली निवासी नीलम सिंह के रूप में हुई है। वह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित रुस्तमपुर में पिछले दो साल से ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर दूसरे राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाती थी और फिर उन्हें बंधक बनाकर उगाही व लूट की वारदात को अंजाम देती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि नीलम सिंह खुद को ‘रेखा’ नाम से परिचित कराती थी। पति से विवाद के बाद वह अलग रह रही थी। शहर के एक एनजीओ से जुड़कर महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करने का काम करती थी। मकान मालिक को उसने बताया था कि वह मॉल में नौकरी करती है।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी पहचान गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली शैला देवी से हुई, जो हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी। रुपये की लालच में दोनों ने फर्जी शादी कर लोगों को फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को रामगढ़ताल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राजस्थान के परिवार को शादी के लिए बुलाया, फिर बना लिया बंधक
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने हरियाणा निवासी राजू शर्मा के माध्यम से राजस्थान के एक युवक के परिवार को शादी के लिए युवती का फोटो भेजा। रिश्ता तय होने के बाद 12 मार्च को राजस्थान से परिवार गोरखपुर पहुंचा। आरोप है कि यहां पहले से रची गई साजिश के तहत हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह और उसके साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब तीन लाख रुपये की लूट कर ली। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने राजस्थान में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे बाद में चिलुआताल थाने ट्रांसफर किया गया।

सात आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
मामले में पुलिस ने पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। इनमें हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, हरियाणा निवासी राजू शर्मा, धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा और शैला देवी शामिल हैं। मुख्य आरोपी नीलम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसकी कथित मुंहबोली बहन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

कॉल डिटेल से खुला गिरोह का नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी पूछताछ में जब लुटेरी दुल्हन नीलम का सही पता नहीं बता सके तो पुलिस ने इन सभी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर नीलम सिंह की पहचान और उसके ठिकानों की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि वारदात के बाद वह लगातार लोकेशन बदल रही थी। पुलिस कुनराघाट स्थित उसके किराये के मकान तक भी पहुंची, लेकिन घटना के बाद वह कमरा छोड़कर भाग गई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रेस कर दबोच लिया।

इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि लुटेरी दुल्हन की मुंहबोली बहन की भी लोकेशन मिल चुकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें