फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चला अभियान, 42 वाहनों का चालान

Wed, 13 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। विशेष रूप से बुलेट में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले अत्यधिक शोर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों पर सघन जांच की गई।
विज्ञापन

मई माह में अब तक मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले कुल 42 वाहनों का चालान किया जा चुका है और नौ वाहनों को सीज किया गया है। मंगलवार को 16 बाइक का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को सीज कर दिया गया। इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार व नरेंद्र यादव समेत यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें