फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2023: गोरखपुर में कल मनेगी बकरीद, तैयारियां जोरों पर

Wed, 28 Jun 2023 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर।

सार

कुर्बानी के लिए बकरे भी बाजार में बिकते हुए नजर आ रहे हैं। बकरीद की नमाज के लिए ईदगाहों की साफ सफाई चल रही है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शांति और सद्भावना के साथ बकरीद के पर्व को मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
बकरीद पर बिकने के लिए मंडी में पहुंचे बकरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। बकरीद को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। बाजार भी सज चुके हैं। उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ आदि मुस्लिम बाहुल्य बाजारों में बकरीद की रौनक नजर आ रही है। सेवइयों के साथ कपड़ों के बाजार सज चुके है।
विज्ञापन


कुर्बानी के लिए बकरे भी बाजार में बिकते हुए नजर आ रहे हैं। बकरीद की नमाज के लिए ईदगाहों की साफ सफाई चल रही है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शांति और सद्भावना के साथ बकरीद के पर्व को मनाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी जल्द ज्वाइन करेंगी भारतीय सेना, सांसद बोले- पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा करना पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व उनके सहाबा किराम की सुन्नत है, इसलिए कोशिश रहे कि ईद-उल-अजहा की नमाज़ ईदगाह में ही अदा करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें