सवाल: मौजूदा समय में हिंदुत्व का भविष्य क्या है?
जवाब: यह बड़ा कठिन प्रश्न है। एक श्लोक है धर्मों रक्षति-रक्षित:। हिंदुत्व का भविष्य उज्ज्वल बना रहे, इसके लिए धर्मावलंबियों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होना होगा। लोग कथावाचकों को प्रेरणास्रोत मानते हैं। ऐसे में यह हमारी भी जिम्मेदारी है। हम सबको अपने उत्तरदायित्व का सम्यक निर्वहन करना होगा। कथाकार, पत्रकार, चित्रकार, नीतिकार, अदाकार और गीतकार इन सबकी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।
सवाल: वैश्विक परिदृश्य में श्रीराम को कैसे देखते हैं। दुनिया के लिए राम क्या हैं?
जवाब: श्रीराम आदर्श पुरुष हैं। हम हैं तब हैं यह बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात यह है कि हम नहीं हैं तब भी हैं। जीवन में राम चरित्र हैं। आप नहीं होकर भी हैं यही श्रीराम हैं। राम दुनिया के लिए विशेष हैं। आज विदेशों में बड़े पैमाने पर राम कथा आयोजित हो रही है।
सवाल : राम मंदिर और मथुरा सर्वे पर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब : राम मंदिर बनना पूरे विश्व के सनातनियों की जीत है। 22 जनवरी को सनातनियों को दिवाली मनानी चाहिए। मथुरा सर्वे को लेकर यही कहूंगा कि भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है। ये दूसरा कदम है, जहां नहीं खुदा वहीं खुदेगा।