गोरखपुर। सीआईएससीई रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को खोराबार स्थित सेटलेक्स बैडमिंटन में हुआ। प्रतियोगिता के अंडर 14 एकल में मेरठ की गर्विता त्रिपाठी विजेता बनीं, वहीं गोरखपुर की रिद्धिमा यादव उप विजेता रहीं। वहीं गोरखपुर की ऐश्वर्या शुक्ला तृतीय और प्रयागराज की श्रेयनिधि शर्मा चौथे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 युगल में मेरठ की गर्विता त्रिपाठी एवं प्रज्ञा गुलाटी विजेता, रिधिमा यादव एवं ऐश्वर्या शुक्ला उपविजेता बनीं। अंडर-17 एकल में अनुष्का सिंह विजेता, अनुष्का श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। अंडर-17 युगल में श्रेणी ज्वाला एवं अग्रिमा गौर विजेता बनीं। अंडर-19 एकल में सृष्टि सिंह विजेता और गाजियाबाद की आन्या सिंह उपविजेता बनीं। अंडर-19 युगल में प्रयागराज की निमिषा गुप्ता एवं मनीत कौर विजेता और गोरखपुर की वागेशा मल्ल एवं तान्वी मिश्रा उपविजेता बनीं। प्रतियोगिता के निर्णायक संजय कुमार श्रीवास्तव और चंदन तिवारी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि सेंट जूड्स स्कूल, मोहद्दीपुर के प्रबंधक जॉर्ज डेविस ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।