पीड़ित ड्राइवर संतोष सिंह ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी के तहत नाला सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके कान और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
गोरखनाथ क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी में लगे नगर निगम के पोकलेन ड्राइवर पर नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पोकलेन मशीन में भी तोड़फोड़ की। घटना से नाराज नगर निगम के ड्राइवरों और कर्मचारियों ने गोरखनाथ थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ड्राइवर संतोष सिंह ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी के तहत नाला सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके कान और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही उपद्रवियों ने पोकलेन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारी और चालक बड़ी संख्या में गोरखनाथ थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, महामंत्री राहुल दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह ''रिशु'', संगठन मंत्री एकांशु पांडे, मंत्री तेज प्रताप सिंह, राजन सिंह, आकाश पांडे, जान मोहम्मद, आदित्य कुमार गुप्ता, गगन, विशाल यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।