फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT: बीटेक टॉपर संदीप को 6, एमटेक टॉपर प्रिया वर्मा को मिले 3 स्वर्ण पदक

Fri, 08 Sep 2023 11:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। सभी टॉपर्स की अंतिम सूची तैयार कर दी गई है। इस बार कुल 42 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। सभी विभागों के प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19 सितंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर्स की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कुल 42 में 33 स्वर्ण पदक पर छात्रों ने, जबकि नौ पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। बीटेक टॉपर संदीप को चांसलर समेत कुल छह पदक मिलेंगे। एमटेक टॉपर प्रिया वर्मा को कुल तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे। एमएमएमयूटी प्रशासन द्वारा जारी टॉपर्स की अंतिम सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

विज्ञापन


पांच सितंबर दावे व आपत्ति के लिए अंतिम तिथि थी। कोई आपत्ति नहीं आई, जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई। सभी 19 टॉपर्स के अलावा सभी विभागों के पहले तीन स्थान पर आने वाले टॉपर्स को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने का रैंक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

बीटेक टॉपर संदीप को विवि का एक मात्र कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. लछन राय मेमोरियल स्वर्ण पदक, आरएस सिंह ‘एमई 69’ स्वर्ण पदक, आईसीआई- अल्ट्रा टेक सीमेंट लि. स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक मिलेगा। एमटेक टॉपर प्रिया वर्मा को कुलपति स्वर्ण पदक, ओवरआल एमटेक टॉपर स्वर्ण पदक और स्व. जनकराज सिंह मेमोरियल स्वर्ण पदक मिलेगा। ...
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इस बार बढ़े हैं तीन स्वर्ण पदक

पिछले वर्ष टॉपर्स में कुल 39 स्वर्ण पदक बंटे थे। इस वर्ष तीन पदक बढ़े हैं। इनमें एमटेक मैकेनिकल टॉपर को स्व. शिवकुमार कंसल स्वर्ण पदक, बीटेक मैकेनिकल टॉपर को जसवंत लाल कालरा एवं जनक कालरा स्वर्ण पदक, एमएससी केमिस्ट्री टॉपर को डॉ हरीश चन्द्र पांडे मेमोरियल स्वर्ण पदक मिलेगा।

टॉपर्स की अंतिम सूची
विभाग विद्यार्थी
बीटेक सिविल संदीप
बीटेक कम्प्यूटर साइंस प्रखर सक्सेना
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स देवांश गुप्ता
बीटेक इलेक्ट्रिकल आदित्य कुमार सिंह
बीटेक मैकेनिकल रिषिकेश गुप्ता
बीटेक केमिकल परम अग्रहरि
बीटेक आईटी            एकांश सक्सेना
एमटेक सिविल प्रिया वर्मा
एमटेक सीएस संजय कुमार गुप्ता
एमटेक इलेक्ट्रिकल आशीष दूबे
एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स बिन्नू यादव
एमटेक मैकेनिकल जिज्ञासा सिंह
एमटेक आईटी ज्योति मौर्या
बीबीए             रिशिका श्रीवास्तव
एमबीए             धीरज मोदनवाल
एमसीए             इशिका जसवानी
एमएससी भौतिकी कुमारी अंबिका
एमएससी गणित खुशबू वर्मा
एमएससी केमिस्ट्री रजत सिंहल

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। सभी टॉपर्स की अंतिम सूची तैयार कर दी गई है। इस बार कुल 42 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। सभी विभागों के प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें