फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर दो ट्रेलरों के बीच फंसा ऑटो, युवती और चालक की मौत

विज्ञापन
ट्रेलर को किनारे करते हुए खुद पलट गया क्रेन। क्रेन चालक को भी आई चोट। क्रेन स्टार्ट ही था पलटने
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर खड़े और गुजर रहे ट्रेलरों के बीच दबा ऑटो, कई घंटे बाधित रहा यातायात
मोरंग-बालू लदे ट्रेलरों की मनमानी बनी हादसे की वजह, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। नेपाल को जोड़ने वाले गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर रविवार सुबह करीब नौ बजे दो ट्रेलरों के बीच ऑटो दब गया। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवती और चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
मरने वालों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी संजय पासवान की बेटी प्रीतम (18) और पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया, लमुहिया निवासी प्रहलाद के बेटे ऑटो चालक श्रीकांत प्रसाद (35) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल नर सिंह (40) निवासी कप्तानगंज, जिला कुशीनगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर एक मोरंग (बालू) लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था, जबकि उसके बगल से दूसरा ट्रेलर गुजर रहा था। इसी दौरान कालेसर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक खाली ट्रेलर अचानक बालू लदे ट्रेलर की दिशा में मुड़ गया। उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रहा ऑटो दोनों ट्रेलरों के बीच फंस गया। ऑटो दोनों ट्रेलरों के बीच बुरी तरह दब गया और एक यात्री सड़क किनारे लगभग 18 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एसपी साउथ दिनेश पुरी, सीओ कैंपियरगंज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। ऑटो चालक श्रीकांत प्रसाद को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पीछे बैठी युवती प्रीतम को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। खाई में गिरे नर सिंह को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

-
वर्जन

मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है। दुर्घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।
- अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें