खंड विकास अधिकारी उरुवा रघुनाथ सिंह ने कहा कि प्रकरण तीन दिन पुराना है। मामले की जांच की गई है। जेई ने काम से अधिक का मापन बनाया है जो नियम विरुद्ध है। वायरल ऑडियो एवं जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी गई है।
गोरखपुर जिले में उरुवा बाजार विकास खंड के जेई पवन चौरसिया और ग्राम पंचायत सचिव अमित शुक्ल के बीच काम का इस्टीमेट बनाने और कमीशन को लेकर गालीगलौज का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो में ग्राम पंचायत सरम में सचिव की ओर से शौचालय की कार्यपूर्ति के अनुसार भुगतान करने की बात कही जा रही है। जबकि जेई द्वारा कहा जा रहा है कि आप लोग ही प्रधान को पूरी कार्यपूर्ति बनाने के लिए उकसाते हैं और 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। इसके बाद गाली गलौज शुरू हो गई। इस संबंध में जेई और ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका।