फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्लब में काम करने वाली युवती को ब्लैकमेल की कोशिश, प्रेमी ने पीटा- केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि वह तारामंडल स्थित एक क्लब में कार्यरत है। नौ नवंबर को क्लब मालिक के मित्र ने उसे क्लब का सीसी फुटेज भेजा, जिसमें वह अपने एक परिचित युवक के साथ दिखाई दे रही थी। आरोप है कि फुटेज के साथ आरोपी ने लिखा, सबसे दोस्ती करती हो, मुझसे भी करो।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताला थाना क्षेत्र के एक क्लब में काम करने वाली युवती ने क्लब मालिक के दोस्त पर सीसी फुटेज भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शुक्रवार को क्लब के सामने ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि वह तारामंडल स्थित एक क्लब में कार्यरत है। नौ नवंबर को क्लब मालिक के मित्र ने उसे क्लब का सीसी फुटेज भेजा, जिसमें वह अपने एक परिचित युवक के साथ दिखाई दे रही थी। आरोप है कि फुटेज के साथ आरोपी ने लिखा, सबसे दोस्ती करती हो, मुझसे भी करो।

इसके बाद वह लगातार वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल की कोशिश करते हुए धमकाने लगा। युवती के अनुसार, उसने पूरी बात अपने प्रेमी और क्लब मालिक को बताई लेकिन क्लब मालिक ने भी आरोपी की तरफदारी करते हुए मामले को दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन

स्थिति तब बिगड़ी जब बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे आरोपी युवक क्लब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि गेट पर ही युवती के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी की पिटाई कर दी।
पिटने के बाद आरोपी युवक थाने पहुंचा और युवती के दोस्त और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। वहीं, युवती ने सीसी फुटेज भेजकर ब्लैकमेल की कोशिश की तहरीर दी है।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें