गोरखपुर जिले में अवैध लकड़ी ले जाने के दौरान रोकने पर इलाके के तिनकोनिया रेंज के वन दरोगाओं से शनिवार रात राइफल छीनने की कोशिश की गई। सिपाहियों के विरोध करने पर आरोपित लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया निवासी मनु, रामफल, गुन्ना, बुढ़वा और राममिलन सहित कई अज्ञात पर वन संरक्षण अधिनियम, लकड़ी चोरी, हमला करने, राइफल छीनने की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, वन रक्षक आकाश कुमार कन्नौजिया व वन दरोगा अनिल कुमार सिंह, शनिवार रात हमराहियों के साथ नरीयवा नाले के निकट गश्त पर थे, उस दौरान यह घटना घटी थी।
हुआ यह कि तीन बाइक सवार, सागौन का बोटा (लकड़ी) लेकर जाते दिखाई दिए। वनदरोगा अनिल और आकाश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भिड़ गए।