फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलपंप के सुपरवाइजर पर चाकू से
विज्ञापन

हमला, गले और पीठ पर किया वार
डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित माधोपुर बुजुर्ग गांव के मंझरिया टोला के निकट शनिवार की रात स्थित पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर को बाइकसवार तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक, एक हजार रुपये नकद और मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के बाद पुलिस को तहरीर देकर घायल व्यक्ति को परिजन साथ लेकर घर चले गए।
थाना क्षेत्र के कोइन्दी बरियारपुर निवासी करन भारती पर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रात के करीब साढ़े आठ बजे चाकू से हमला कर दिया। करन के जमीन पर गिर जाने के वाद उसकी बाइक, एक मोबाइल और एक हजार रुपये नकद छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ कपिलदेव चौधरी, चौकी प्रभारी सुनील सिंह, पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर का कार्य करता है और 500 मीटर दूर स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप से वापस लौट रहा था, तभी यह वारदात हुई। सुपरवाइजर के साथ दो दिन पूर्व में भी विवाद हुआ था, जिसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस चौकी को दी गई गई थी।
एसओ ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर मिली है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बाइक भी बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें