फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद की गुहार लगती रही: पुलिस के सामने युवती को घेरकर पीटते रहे हमलावर, VIDEO में देखिए बर्बरता

Sun, 12 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे हॉस्पिटल के पास नौ जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। रामगढ़ताल क्षेत्र निवासी युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से अस्पताल जा रही थी। आरोप है कि बाइक से टक्कर के बाद बाइक चालक और काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे अस्पताल के पास युवती से मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ गई है। करीब 2:31 मिनट के वायरल वीडियो में कई युवक युवती को घेरकर पीटते दिख रहे हैं। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही और मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। उधर, शनिवार को कार-बाइक टक्कर की घटना में घायल बाइक सवार युवक अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस कार्यालय पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। वहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

रेलवे हॉस्पिटल के पास नौ जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। रामगढ़ताल क्षेत्र निवासी युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से अस्पताल जा रही थी। आरोप है कि बाइक से टक्कर के बाद बाइक चालक और काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने उसके साथ मारपीट की।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद कार रुकते ही उसे कई लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि पांच से छह युवकों ने कार चला रही युवती को घेरकर थप्पड़, लात और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

युवती बचने के लिए इधर-उधर भागती रही लेकिन आरोपी उसे दौड़ाकर मारते रहे। घटना के दौरान कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन युवकों के आक्रामक तेवर देखकर पीछे हट गए। वीडियो में युवती के पिता भी उसे बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन हमलावरों ने उनकी बात नहीं सुनी।

इस दौरान कार में तोड़फोड़ की गई। शीशा टूटने के बाद एक युवक कार के अंदर सामान तलाशता दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य युवक युवती को घेरे हुए हैं। वीडियो में घटना के समय शाहपुर थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों की मौजूदगी भी दिख रही है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद युवती के साथ इतनी देर तक मारपीट कैसे होती रही। इस मामले में शाहपुर पुलिस ने युवती की तहरीर पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट और धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात पादरी बाजार के मोहनापुर निवासी राज निषाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, राज ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एसआई दुर्गेश नंदनी को सौंपी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें