गोरखपुर जिले में खजनी इलाके के भलेंदरी गांव में जन्मदिन मनाने गए युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला आया। आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।
पुलिस ने बाघागाड़ा निवासी दीपक यादव की तहरीर पर आकाश सिंह, कमलेश गौड़, सनोज निषाद व अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गीडा थाने के बाघागाड़ा निवासी दीपक यादव ने तहरीर में लिखा है कि रविवार को वह अपने दोस्त विजय यादव, प्रतीक, अभिषेक व अन्य के साथ भलेन्दरी गांव में दोस्त के जन्मदिन में जा रहा था। गांव में पहुंचते ही आरोपियों ने घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। गले से सोने की चेन भी लूट ली।