फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले, 24 को 403 विधानसभा क्षेत्रों में होगी गौ गर्जना

Thu, 23 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 81 दिन की गविष्टि यात्रा का बुधवार को गोरखपुर में समापन किया। इस दौरान उन्होंने गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

राम जानकी नगर स्थित एक निजी लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य ने कहा कि गविष्टि यात्रा की शुरुआत और समापन गोरखपुर से किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर गौ गर्जना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके माध्यम से गौ संरक्षण और गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। शंकराचार्य ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण से जुड़े अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कुछ बातों को लेकर सरकार को भी घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें