फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौराहा चौड़ीकरण से प्रभावित असुरन के व्यापारियों ने की जल्द पुनर्वास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। असुरन चौराहा चौड़ीकरण के दौरान जिन 56 दुकानों को तोड़ा गया था, उन दुकानदारों को अब तक दुकान नहीं मिल सकी है। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से मिला और दुकान के पुनर्वास को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि उन लोगों ने सीएम से मुलाकात की थी, जिस दौरान उन्होंने अधिकारियों से असुरन से पादरी बाजार तक सड़क की चौड़ाई कम करने और 56 विस्थापित दुकादारों को काम्पलेक्स बनाकर जल्द पुनर्वास का निर्देश दिया था।
किराना व्यापारी ब्रजेश शाही ने बताया की एक साल हो गए दुकान टूटे। अब घर चलाने में भी समस्या हो रही है। प्रशासन सीएम के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द ही दुकान मुहैया कराए, जिससे कि दुकानदारों की तकलीफ का हल निकले। व्यापारी प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि सड़क बनाने में दुकानों को नुकसान न पहुंचे, जहां तक संभव हो कम से कम तोड़फोड़ करना पड़े। अब दुकान वापस मिल जाए तो सब तकलीफें दूर हो जाएं। व्यापारी ओमकार सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त ने व्यापारियों को काम्पलेक्स बनाकर दुकान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश गुप्ता, ओमकार सिंह, प्रमोद मद्धेशिया, आयुष, इरशाद आलम, राजीव गुप्ता, अरुण दुबे, कालिका दुबे, सुरेंद्र दुबे, राजेश श्रीवास्तव, हरिओम, रामआज्ञा, राकेश वर्मा आदि दुकानदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें