गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को तुर्कमानपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर अशोक कुमार शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल है। महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार और गुंडई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनका सम्मान सर्वोपरि है। मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम, अमरचंद दुबे, ओम नारायण पांडे, सुरेश कुमार गौतम, घनश्याम राही और सुरेश चंद्र भारती ने भी विचार रखे। अशोक शुक्ला ने मायावती का आभार जताया।
बैठक में ऋषि कपूर, जितेंद्र नीरज, जावेद सिमनानी, परमेश्वर शर्मा उर्फ छोटू सहारा, दीपक कुमार, रामप्रीत धूसिया, नारायण, सीताराम, एजाज अहमद, लक्ष्मण राणा, दिनेश कुमार और बबलू कनौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।