फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस बनकर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, दुकान से लिया था पांच लैपटॉप

Mon, 02 Jan 2023 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 डीआईजी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर किया है। उसकी पहचान बेलीपार इलाके के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपी राजेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में डीआईजी ऑफिस में लैपटॉप की जरूरत बताकर दुकानदार से पांच लैपटॉप व दो बैट्री की जालसाजी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। डीआईजी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर किया है।

विज्ञापन


उसकी पहचान बेलीपार इलाके के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके के साकेतनगर निवासी चंदन कुमार राय की आजाद चौक पर कंप्यूटर की दुकान है। 6 दिसंबर को उनकी दुकान पर एक युवक आया और खुद को डीआईजी ऑफिस में तैनात कर्मचारी बताया था।

पांच लैपटॉप व दो बैट्री जिसकी कीमत 76 हजार 500 रुपये हैं, ले लिया। जाते समय उसने तीन चेक दिए और कहा कि अभी चेक को मत लगाना। जब सैलरी आ जाएगी तो बता दूंगा, निकाल लेना। काफी दिन तक फोन पर पीड़ित ने संपर्क किया और फिर बैंक से पता किया तो बताया गया कि उसके खाते से कभी एक हजार रुपये से ज्यादा की लेनदेन नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात की। डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें