फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: गोरखपुर विश्वविद्यालय सुबह पास, दोपहर बाद सब आओ-जाओ बिंदास

Thu, 15 Dec 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोविवि के नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनावश्यक होने वाली भीड़ को रोकने के लिए फोटोयुक्त पास जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है। पहले दिन कुछ दिक्कतें आईं हैं, जिसे दो-तीन दिनों में ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त पास जारी करने की व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। सूचना केंद्र से सुबह तो पास बनाया गया, लेकिन दोपहर में व्यवस्था बदल गई। मुहर लगा टोकन दिया जाने लगा। वहीं दोपहर बाद आने-जाने की खुली छूट दे दी गई।

विज्ञापन


प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर सुबह दस बजे से ही सुरक्षाकर्मियों ने सख्ती शुरू कर दी। विद्यार्थियों को कामकाज के लिए भवन के पीछे पुलिस चौकी के बगल से भेजा गया। जहां काउंटरों पर कर्मचारियों को बैठाया गया था। दोपहर 12 बजे तक करीब 25 लोगों का कैमरे से फोटो युक्त पास बनाया गया। लेकिन, इसके बाद जो लोग आए उन्हें एक पर्ची पर मुहर लगाकर दे दिया गया। हालांकि, रजिस्टर पर सभी का नाम, मोबाइल नंबर और किससे मिलना है, उसका विभाग चढ़ाया गया। यह सिलसिल बहुुत देर तक नहीं चल सका। अपराह्न बाद सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

छात्रनेता हूं, कैसी पर्ची?
दोपहर करीब 1:15 बजे एक छात्रनेता ने भी प्रवेश किया। सूचना केंद्र के पास किसी ने मजाक में कहा कि अरे नेता जी पास बनवाना है। इस पर छात्रनेता ने तपाक से जवाब दिया, मैं तो छात्रेनता हूं, कैसी पर्ची। उनकी बात सुनकर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी नहीं रोका। छात्रनेता आराम से अंदर चले गए।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

पर्ची बनवाया हूं भाई

प्रशासनिक भवन में पास लेकर कर्मचारी भी सजग थे। एक महाविद्यालय के प्राचार्य जब एक सहयोगी के साथ पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने टोकते हुए कहा, पास बनवाए हैं ना। इस पर प्राचार्य ने कहा कि पास तो नहीं बन रहा है, एक पर्ची मुहर लगाकर दी गई है।

गोविवि के नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनावश्यक होने वाली भीड़ को रोकने के लिए फोटोयुक्त पास जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है। पहले दिन कुछ दिक्कतें आईं हैं, जिसे दो-तीन दिनों में ठीक कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें