फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजी कंपनी के एरिया मैनेजर को फोन पर दी धमकी

Wed, 25 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की विष्णुपुरम काॅलोनी निवासी एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथ-साथ अपने दो दोस्तों से भी फोन कराकर शहर में न रहने की धमकी दी है। गाली और धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विष्णुपुरम कॉलोनी निवासी अमरेंद्र कुमार मिश्रा तारामंडल स्थित एक कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात 9:30 बजे एक कॉल आई। उधर से गाली दी जाने लगी। वजह पूछने पर आरोपी जान से मारने और शहर में न रहने की धमकी देने लगा। लगातार पांच से छह बार फोन पर धमकी दी गई। आरोपी ने अपने दो दोस्तों से फोन कराके गाली और घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना-पत्र के आधार पर जल्द प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें