फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अब 21 तक, आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

Sat, 12 Mar 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसी विद्यार्थी ने अगर आवेदन फार्म भरने में कोई गलती की है, तो वे इसे सुधार सकेंगे। इसके लिए उन्हें 22-23 मार्च का दो दिन का समय शासन ने दिया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा को शासन ने छह दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 21 मार्च तक www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। राजकीय, अशासकीय प्राप्त और परिषदीय स्कूलों की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थी को कक्षा आठ से बारहवीं की पढ़ाई तक प्रत्येक माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति शासन की ओर से प्रदान की जाती है। चार साल में 48 हजार रुपया छात्रवृत्ति के तौर पर दिया जाता है। परीक्षा के लिए विद्यार्थी को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।

आवेदन फार्म में त्रुटियां सुधार सकेंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसी विद्यार्थी ने अगर आवेदन फार्म भरने में कोई गलती की है, तो वे इसे सुधार सकेंगे। इसके लिए उन्हें 22-23 मार्च का दो दिन का समय शासन ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें