फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : 40 पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की सुविधा

Mon, 29 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्यााय गाेरखपुर विश्वविद्यालय में करीब 40 पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संबंधित विभागों में उपस्थित होकर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डीडीयू के जिन पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों से कम आवेदन आए हैं, उनमें सीधे प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थियों को नौ जुलाई से विभागों में प्रमाणपत्र सत्यापन कराने के बाद ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।


इन पाठ्यक्रमों में होगा सीधे प्रवेश

बीएचएमसीटी, बीएससी गृहविज्ञान, बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), सर्टिफिकेट कोर्स इन जीएसटी, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश, सर्टिफिकेट इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ज्योतिष, वस्तु एंड कर्मकांड, एम टेक, एमएस, एमए प्राचीन इतिहास,अर्थशास्त्र,गृहविज्ञान, एमजेएमसी, दर्शनशास्त्र, दृश्यकला, मंचकला, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, सांख्यिकी, उर्दू,योग, एनएचएमसीटी, एमएससी गृहविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंसेज, फॉरेंसिक साइंसेज, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी तथा पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलोजी, पीजी डिप्लोमा इन कैपिटल मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, पीजी डिप्लोमा इन योग आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन



बोलीं कुलपति
जिन विभागों में सीधे प्रवेश होना है, वहां दाखिले की प्रक्रिया समानांतर रूप से शुरू की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूरा कर जल्द से जल्द कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कराया पाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें