फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार से असलहा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार कोनी तिराहा के पास शनिवार देर रात तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, दो तमंचे, पिस्टल की एक मैगजीन, 14 कारतूस, तीन मोबाइल फोन और बिना वैध कागजात की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा निवासी बरई पट्टी, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार), सौरभ शुक्ला निवासी बसडीला, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर और मंजीत कुमार सिंह निवासी गंभीरपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार के सिवान और गोपालगंज के कुख्यात हथियार तस्करों अनुराग कुमार, मिक्की उर्फ गोलू कुमार और मंजीत सिंह से अवैध असलहे खरीदते थे। इसके बाद इन्हें गोरखपुर और आसपास के जिलों में अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। जांच में पता चला कि जिन तीन तस्करों के नाम आरोपियों ने बताए हैं, वे 24 जून को बिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह और एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
25 हजार में बेचते थे पिस्टल
बिहार के सिवान और गोपालगंज से अवैध हथियार खरीदे जाते थे। गोरखपुर लाकर ग्राहकों की तलाश की जाती थी। एक पिस्टल लगभग 25 हजार रुपये और एक तमंचा 12 हजार रुपये तक में बेचा जाता था। मुनाफे की रकम से आरोपी ऐशो-आराम और शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
एम्स पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें