फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल: कभी 22 करोड़ की लगी थी बोली, आज मछली का ठेका लेने वाला कोई नहीं

Sat, 01 Jan 2022 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तीन बार टेंडर निकालने के बाद भी रामगढ़ताल में ठेके के लिए कोई आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ताल में मछली के ठेके लिए ढाई साल पहले जहां 22 करोड़ रुपये तक की बोली लगी थी, वहीं आज कोई आवेदन करने वाला नहीं मिल रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) तीन बार नीलामी का आवेदन निकाला, लेकिन कोई आवेदन ही नहीं कर रहा है। समितियों का कहना है कि नीलामी की न्यूनतम बोली बहुत अधिक है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल में मछली पकड़ने का ठेका एक अप्रैल 2019 को मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड रामगढ़ ताल उर्फ महेरवा की बारी, कूड़ाघाट को मिला था। 22 करोड़ 79 लाख रुपये में समिति को 28 जून 2024 तक मछली पकड़ने का अधिकार मिला था। समिति ने पांच करोड़ 19 लाख 69 हजार रुपये ही जमा कराया। इसके बाद रकम जमा नहीं की गई।

समिति का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से बाकी रकम नहीं जमा की जा सकी। करीब 14 करोड़ रुपये के बकाये में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर जीडीए ने इस समिति का अनुबंध रद कर दिया है। अगस्त 2021 में अनुबंध रद होने के बाद प्राधिकरण तीन बार टेंडर निकाल चुका है। दो बार कोई आया ही नहीं तो तीसरी बार भी टेंडर निकले काफी समय हो गया मगर अभी तक कोई आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन

 
जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल में मछली के आखेट के लिए आवेदन निकाला गया है। दो बार कोई समिति आगे नहीं आई। तीसरी बार आवेदन निकाला गया है। उम्मीद है कि इस बार नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पुरानी समिति पर करोड़ों का बकाया है। अनुबंध रद होने के बाद उसके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें