नेशनल हाउस वाइफ डे (तीन नवंबर) से पहले सोमवार को अमर उजाला के तीन नवंबर के अंक के गेस्ट एडिटर पैनल से पर्दा उठ जाएगा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल की अनूठी मुहिम के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाली गृहिणियों में से ही तीन का चयन होगा, जो दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय में आएंगी। संपादकीय प्रभारी की तरह संवाददाताओं से बात करेंगी। जो गृहणियां घर-बार संभालती हैं, वही तीन नवंबर का अखबार निकालेंगी।
गेस्ट एडिटर पैनल के चुनाव के लिए अमर उजाला में कई दिनों तक सवाल-जवाब का दौर चला। इसमें बड़ी संख्या में गृहणियों ने हिस्सा लिया। लकी ड्रा के जरिए 20 भाग्यशाली प्रतिभागियों को चुना गया है। सभी प्रतिभागी सोमवार दोपहर एक बजे मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आएंगी। सामान्य प्रश्नोत्तरी का जवाब देंगी, फिर निर्णायक मंडल से संवाद होगा। इसके बाद तीन भाग्यशाली गेस्ट एडिटर के पैनल से पर्दा उठ जाएगा। चार परिवारों (पति-पत्नी) को होटल रेडिसन में निशुल्क खाने का मौका मिलेगा। गृहिणियों से जुड़ी इस मुहिम को सफल बनाने में एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का अहम योगदान रहा है। होटल रेडिसन ब्लू का भी सहयोग रहा है।
लकी ड्रा के जरिए चुनी गईं 20 विजेताओं के नाम
- श्वेता सिंह, जेमिनी रेजिडेंसी
- डॉ उपमा दुबे, अंबेश्वरी पैराडाइज
- शालिनी यादव, जंगल सिकरी खोराबार
- काजल श्रीवास्तव, बक्शीपुर
- वीना सिंह, मल्हार सहारा इस्टेट
- आंचल, बसंतपुर
- दिव्या त्रिपाठी, गौतम विहार विस्तार
- संतोषी सिंह, बहार सहारा इस्टेट
- शालू पासवान, बरगदवा
- जया त्रिपाठी, राम जानकीनगर
- इफ्फत बानो, ज्ञानपुरम जंगल मातादीन शाहपुर
- शालिनी गुप्ता, विष्णपुरम बशारतपुर
- रिंकी वर्मा, सूरजकुंड सिधारीपुर
- रचना अग्रवाल, काली मंदिर उत्तरी जटेपुर
- प्रिया तिवारी, सहजनवां
- स्वाति गुप्ता, शाहपुर
- पूनम साहनी, बसंतपुर
- मिलन, दुर्गाबाड़ी
- संजना सिंह, छात्रसंघ चौराहा
- सरिता शुक्ला, मोहद्दीपुर