फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: सैकड़ों गरीबों की भूख मिटाकर मसीहा बना यह शख्स, कहा- 'इनका आशीर्वाद ही तोहफा है'

Sun, 03 Oct 2021 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अनुराग ने शहर के रामगढ़ताल, विंध्यवासिनी पार्क, रेलवे स्टेशन व धर्मशाला में भोजन वितरण किया।
विज्ञापन
जरूरतमंदों में भोजन वितरण करते अनुराग पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के एपी केमिकल्स के एमडी अनुराग पांडेय ने रविवार को सैकड़ों असहाय व गरीब लोगों का भूख मिटाकर उनसे आशिर्वाद लिया। इस दौरान भूख से परेशान लोगों को भोजन का पैकेट मिला तो खुशी से उनका चेहरा खिल उठा। अनुराग ने शहर के रामगढ़ताल, विंध्यवासिनी पार्क, रेलवे स्टेशन व धर्मशाला में भोजन वितरण किया। इसके बाद वे बुढ़िया माता मंदिर गए, यहां उन्होंने माता का आशिर्वाद लेने के साथ ही मंदिर के बाहर मौजूद जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट दिया।  
विज्ञापन


अनुराग ने कहा, हम दौड़ती-भागती अपनी इस लाइफ में मानवता के काम को पीछे छोड़ देते हैं। मैंने अब तय किया है कि मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं लोगों को खाना खिलाऊंगा। मैं अभी एक संगठन बनाने की तैयारी में हूं जो असहाय और गरीब लोंगो की मदद के लिए हर समय सक्रिय होगा।

अनुराग आगे कहते हैं, मैं दुनिया वालों को दिखाने के लिए गरीबों को खाना नहीं खिला रहा हूं, यह मानवता का काम मैं अपनी खुशी के लिए करता हूं। मैं ऐसे मानवता के काम बहुत से करता हूं, जो किसी को पता नहीं चलता है। हमें लोगों की मदद करनी चाहिए। सभी खुश रहें... ऐसे काम करना चाहिए। मैं भगवान से भी यही प्रार्थना करता हूं देश-दुनिया में सुख और शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भोजन वितरण के दौरान अनुराग के साथ उनके सहयोगी शुशील मद्देशिया, गुड्डू रजक, पप्पू चौधरी, महफूज आलम, श्नेहिल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें