फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में गेंदबाजी से जलवा बिखेरेंगे अनुनय, गोरखपुर में खुशी की लहर

Mon, 14 Feb 2022 10:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अनुनय सिंह का गोलघर पोस्टल कालोनी में घर है। आईपीएल में चयन पर मोहल्ले वालों ने अनुनय के माता पिता को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की ।
विज्ञापन
अनुनय सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कोच ज्वाला सिंह की देखरेख में तेज गेंदबाजी के गुर सीखने वाले अनुनय सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने अनुनय को 20 लाख के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन


अनुनय के पिता गोरखपुर पीएसी 26वीं वाहिनी से प्रतिसार निरीक्षक से सेवानिवृत्त हुए हैं। अनुनय का चयन 24 दिसंबर 2020 को नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। बीसीसीआई ने उन्हें खिलाड़ियों की नीलामी सूची में शामिल किया था।

अनुनय का वर्ष 2018-19 में पहली बार चयन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुआ था। तब से लेकर अब तक नौ विजय हजारे, एक रणजी व एक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


अनुनय सिंह का गोलघर पोस्टल कालोनी में घर है। आईपीएल में चयन पर मोहल्ले वालों ने अनुनय के माता पिता को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की । इस दौरान विपुल पांडेय, रवि श्रीवास्तव, धीरज, जनमेजय, नीरज चौधरी, शैलेश सिंह, संजय तिवारी, अमन चौबे, यादवेंद्र यादव, अरुण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें