फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉकटेल, कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगवा चुके लोगों की जांची जाएगी एंटीबॉडी, पुणे में भेजे गए सैंपल

Fri, 20 Jan 2023 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि कोविशील्ड और कोववैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा चुके 40-40 लोगों के साथ सिद्धार्थनगर में कॉकटेल डोज लगवाने वाले 20 लोगों के नमूने लिए गए हैं। ये नमूने जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। अध्ययन कर पता किया जाएगा कि किसमें एंटीबॉडी ज्यादा बनी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर में कोरोनारोधी वैक्सीन की कॉकटेल डोज लगवाने वाले 20 लोगों और कोवैक्सीन-कोविशील्ड लगवाने वाले 40-40 लोगों की एंटीबॉडी पर शोध होगा। इसके लिए सभी के नमूने लेकर राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे को भेज दिए गए हैं। एनआईवी पुणे एंटीबॉडी की जांच करेगा।     
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मई 2021 में सिद्धार्थनगर जिले में 20 लोगों को पहली डोज कोविशील्ड और दूसरी डोज कोवैक्सीन की लगा दी गई थी। मामले में दोनों डोज लगवा चुके लोगों के नमूने लेकर आरएमआरसी (रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) ने जांच के लिए एनआईवी पुणे को भेजा था। रिपोर्ट में एक, तीन, छह और एक साल पर नमूने लिए गए थे।

इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो रिपोर्ट बेहतर आई। किसी पर भी इसका दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला। इसके बाद देश में कई जगह लोगों ने कॉकटेल डोज लगवाई। इन सबके बीच एक बार फिर एनआईवी पुणे ने एक, तीन, छह माह व एक साल पर कॉकटेल डोज लगवा चुके 20 और कोवैक्सीन-कोविशील्ड लगवा चुके 40-40 लोगों के नमूने लेकर शोध का फैसला लिया है। इसके जरिए यह जानने की कोशिश की जाएगी कि एंटीबाडी सामान्य लोगों की अपेक्षा किनमें ज्यादा बनी है और किनमें कम।
विज्ञापन


आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि कोविशील्ड और कोववैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा चुके 40-40 लोगों के साथ सिद्धार्थनगर में कॉकटेल डोज लगवाने वाले 20 लोगों के नमूने लिए गए हैं। ये नमूने जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। अध्ययन कर पता किया जाएगा कि किसमें एंटीबॉडी ज्यादा बनी है।
विज्ञापन

कोविशील्ड की 34 हजार डोज मिली, 330 को लगा टीका

गोरखपुर जिले में पिछले 15 दिनों से चल रहे कोरोना वैक्सीन का संकट पूरी तरह से खत्म नहीं हो रहा है। शासन की ओर से भेजी गई 34,800 डोज बूथों पर भेज दी गई है। बृहस्पतिवार को 19 बूथों पर 330 लोगों ने टीका लगवाया। लेकिन, कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स लगवाने वाले लोग बूथों से निराश होकर लौट गए। क्योंकि, ये दोनों वैक्सीन अभी विभाग को नहीं मिली हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कोविशील्ड की वैक्सीन आ गई थी। इसे तत्काल बूथों पर भेज दिया गया। इसका असर यह हुआ कि जो लोग बूथों पर पहुंचे सभी को टीका लगाया गया। अपील की जा रही है कि जो लोग अब तक बूस्टर डोज नहीं लगवाए हैं, वह हर हाल में बूस्टर डोज लगवा लें। टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। बताया कि जल्द ही कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स भी जिले को मिल जाएगी। इसके बाद इसे भी सभी बूथों पर भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें