फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: वैक्सीन लगवा चुके लोगों की जांची जाएगी एंटीबॉडी, सीरो सर्वे में जाएंगे नमूने

Sat, 17 Jul 2021 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शासन से स्वास्थ्य विभाग को 45 ऐसे लोगों की सूची भेजी गई है। इनमें से 37 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए हैं, बचे हुए आठ लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सीरो सर्वे के तहत कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों की एंटीबॉडी जांची जाएगी। साथ ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बनी है या नहीं, इसका भी पता लगाया जाएगा। शासन से स्वास्थ्य विभाग को 45 ऐसे लोगों की सूची भेजी गई है। इनमें से 37 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए हैं, बचे हुए आठ लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की टीम कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके अपने स्वास्थ्य कर्मियों की एंटीबॉडी की जांच कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि दोनों डोज लगवा चुके 90 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बनी है।

इसके बाद से शासन ने अन्य जिलों में भी जांच कराने का फैसला लिया है। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि इस बार ऐसे लोगों की सूची शासन की ओर से भेजी गई थी। सूची में सबका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज था। इनमें 37 लोगों के नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।
विज्ञापन


निजी पैथालॉजी में लोग करवा रहे हैं जांच
कोरोना पॉजिटिव हो चुके और कोविड वैक्सीन लगवा चुके लोग निजी पैथालॉजी में एंटीबॉडी की जांच करवा रहे हैं। शहर के कई पैथालॉजी यह जांच कर भी रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि संक्रमण से ठीक हो चुके 90 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बनी हुई मिल रही है। कोविशील्ड की दोनों डोज लगवा चुके 90 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें