फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एंटी करप्शन टीम को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 13 Jun 2023 04:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

 इंद्रेश कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद धारा 24 के तहत पैमाइश होने के बाद सरकारी पत्थर किसी ने उखाड़ दिया था। मामले में राजस्व निरीक्षक को आख्या देनी थी, इसके बदले में वह 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
 
विज्ञापन
अरोपी राजस्व निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला(
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने सदर तहसील के एक राजस्व निरीक्षक को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव निवासी इंद्रेश कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद धारा 24 के तहत पैमाइश होने के बाद सरकारी पत्थर किसी ने उखाड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: बरात से लौट रहे बेकाबू बाइक सवार कार से भिड़े, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर किया तो मामले में राजस्व निरीक्षक को आख्या देनी थी, इसके बदले में वह 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन के निरीक्षक शिव मनोहर यादव के नेतृत्व में टीम ने राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें