नीचे गुजरेगी ट्रेन, ऊपर होगा शाॅपिंग मॉल
स्टेशन का जो नया मॉडल प्रस्तावित है, उसमें कई प्लेटफार्म के ऊपर पक्की छत होगी। नीचे से ट्रेन गुजरेगी और उसके ऊपर शापिंग मॉल व रेस्त्रां खोले जाएंगे। इससे यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठने के बजाय शापिंग मॉल, होटल, रेस्त्रां आदि का आनंद ले सकेंगे। जब इनकी ट्रेन आएगी तो वहीं से लिफ्ट या एस्केलेटर के जरिए प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। इससे न सिर्फ इनका समय आराम से कटेगा, बल्कि रेलवे को भी अतिरिक्त आमदनी होगी।
कैंट से भी चलाई जाएंगी ट्रेनें
गोरखपुर स्टेशन के भीड़ को कम करने के लिए आने वाले समय में गोरखपुर कैंट से भी कुछ ट्रेनों को चलाने की योजना है। इसीलिए कैंट स्टेशन पर भी अतिरिक्त लाइन बिछाने के साथ-साथ नए प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। यहां प्लेटफार्म नंबर एक व दो के लिए नई लाइन बिछा दी गई है, बस इनके मुख्य लाइन के साथ इंटरलाकिंग का काम बाकी है।
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया पर कार्रवाई: माफिया बुलडोजर देखकर भागे, जीडीए के संग पब्लिक खुद बनाएगी सपनों का घर
इसके पूरा होने पर नरकटियागंज की तरफ से आने वाली ट्रेनों को सीधे प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया जा सकेगा। वहीं देवरिया की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या पांच व छह से सीधे निकाला जा सकेगा। इसके अलावा यहीं से पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाने की सुविधा मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी कार्यों का सम्मिलित टेंडर किया गया है। एजेंसी फाइनल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रयास है कि जल्दी कार्य शुरू कराया जाए।