फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगा एक और प्लेटफार्म, सुगम होगा ट्रेनों का संचालन

Thu, 30 Nov 2023 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी कार्यों का सम्मिलित टेंडर किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले समय में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म बनेगा। इसके अलावा ट्रेनों की सुविधाजनक शंटिंग के लिए लाइन का निर्माण कराया जाएगा। ये सभी कार्य स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान ही कराए जाएंगे। इससे आने वाले समय में इस स्टेशन से और अधिक संख्या में ट्रेनों को चलाने में सुविधा होगी।

विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन से हर दिन करीब 120 यात्री ट्रेनें व लगभग 50 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इस स्टेशन पर अभी लगभग एक लाख यात्री हर दिन आवागमन करते हैं। प्लेटफार्म नंबर एक व दो को जोड़ने के बाद यहां एक साथ दो ट्रेनें इस प्लेटफार्म पर खड़ी हो सकती हैं। लेकिन लगातार ट्रेनों की बढ़ती संख्या के चलते आने वाले समय में यहां भी प्लेटफार्म की समस्या खड़ी होगी।

स्टेशन को अगले 50 साल की जरूरत के अनुसार विकसित किया जाना है। इसके अलावा कैंट व डोमिनगढ़ पर यार्ड रिमाडलिंग के साथ तीसरी लाइन का भी निर्माण कराया जाना है। गोरखपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम भी विकसित किया जाना है। इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ की तरफ नया केबिन बनाया जा रहा है। स्टेशन पुनर्विकास के दौरान यहां एक और प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा, जिसके बाद प्लेटफार्मों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की सड़कों पर कम निकलीं गाड़ियां, सुधरने लगी शहर की हवा

Trending Videos

नीचे गुजरेगी ट्रेन, ऊपर होगा शाॅपिंग मॉल
स्टेशन का जो नया मॉडल प्रस्तावित है, उसमें कई प्लेटफार्म के ऊपर पक्की छत होगी। नीचे से ट्रेन गुजरेगी और उसके ऊपर शापिंग मॉल व रेस्त्रां खोले जाएंगे। इससे यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठने के बजाय शापिंग मॉल, होटल, रेस्त्रां आदि का आनंद ले सकेंगे। जब इनकी ट्रेन आएगी तो वहीं से लिफ्ट या एस्केलेटर के जरिए प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। इससे न सिर्फ इनका समय आराम से कटेगा, बल्कि रेलवे को भी अतिरिक्त आमदनी होगी।

कैंट से भी चलाई जाएंगी ट्रेनें
गोरखपुर स्टेशन के भीड़ को कम करने के लिए आने वाले समय में गोरखपुर कैंट से भी कुछ ट्रेनों को चलाने की योजना है। इसीलिए कैंट स्टेशन पर भी अतिरिक्त लाइन बिछाने के साथ-साथ नए प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। यहां प्लेटफार्म नंबर एक व दो के लिए नई लाइन बिछा दी गई है, बस इनके मुख्य लाइन के साथ इंटरलाकिंग का काम बाकी है।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया पर कार्रवाई: माफिया बुलडोजर देखकर भागे, जीडीए के संग पब्लिक खुद बनाएगी सपनों का घर
विज्ञापन

इसके पूरा होने पर नरकटियागंज की तरफ से आने वाली ट्रेनों को सीधे प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया जा सकेगा। वहीं देवरिया की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या पांच व छह से सीधे निकाला जा सकेगा। इसके अलावा यहीं से पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाने की सुविधा मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी कार्यों का सम्मिलित टेंडर किया गया है। एजेंसी फाइनल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रयास है कि जल्दी कार्य शुरू कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें