फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डाकघर में गबन मामले में एक और एफआईआर, 20 लाख से अधिक के गबन का आरोप

Fri, 06 May 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक नवंबर 2018 से 11 मार्च 2022 तक डाक एमटीएस के रूप में काम करते हुए विभिन्न खातों से 20 लाख 64 हजार 570 रुपये के सरकारी धन की निकासी अवैध तरीके से की है। प्रकरण सामने आने के बाद विभागीय जांच करते हुए डाक सहायक को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर प्रधान डाकघर से खाताधारकों के खाते से 20.64 लाख रुपये गबन के आरोप में डाककर्मी शैलेश सिंह पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी पद पर रहते हुए आपराधिक दुरुपयोग की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो मई को तीन कर्मचारियों पर 75 लाख के गबन का केस दर्ज किया गया था। अब फिर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि शैलेश सिंह ने कई खातों से 20 लाख 64 हजार 570 रुपये निकाल लिए हैं।

तहरीर में बताया गया कि शैलेश ने एक नवंबर 2018 से 11 मार्च 2022 तक डाक एमटीएस के रूप में काम करते हुए विभिन्न खातों से 20 लाख 64 हजार 570 रुपये के सरकारी धन की निकासी अवैध तरीके से की है। प्रकरण सामने आने के बाद विभागीय जांच करते हुए डाक सहायक को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें