फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंट स्टेशन से चलेगी एक और एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कैंट से तीन पैसेंजर व एक इंटरसिटी का हो रहा है संचालन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर हाइड्रेंट लगाने का है प्रस्ताव, इससे ट्रेनों में पानी भरने की हो जाएगी सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट स्टेशन से तीन पैसेंजर व एक इंटरसिटी चलाने के बाद अब इसकी उपयोगिता बढ़ने लगी है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां से वाराणसी इंटरसिटी को नियमित चलाने समेत गोरखपुर से दक्षिण भारत के लिए चलने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन को भी चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा बढ़नी में वाशिंग पिट का परीक्षण पूरा हो गया है। अब गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर को जुलाई से बढ़नी तक विस्तार दिए जाने की संभावना है।
कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक हाईडेंट है। इस प्लेटफार्म से नरकटियागंज और सिवान पैसेंजर चलाई जा रही है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 5 से वाराणसी पैसेंजर चल रही है। इस प्लेटफार्म पर वाटर हाइड्रेंट नहीं होने के चलते इस ट्रेन में पानी भरने की दिक्कत बनी हुई है। वैकल्पिक तौर पर भटनी जंक्शन के हाइड्रेंट से पानी भरने का विकल्प है, लेकिन यह बहुत व्यावहारिक नहीं है। इसे देखते हुए अब प्लेटफार्म नंबर पांच पर भी वाटर हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां से पानी की व्यवस्था ठीक होने पर वाराणसी इंटरसिटी के अलावा दक्षिण भारत जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन को भी कैंट से चलाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़नी वाशिंग पिट तैयार, ट्रेनों को मिलेगा विस्तार
बढ़नी स्टेशन पर वाशिंग पिट तैयार हो गया है। 18 तारीख को एक स्पेशल कोच को वहां ट्रायल के लिए भेजा गया था। ट्रायल में यह सफल रहा है। अब यहां नियमित तौर पर ट्रेनों की सफाई का कार्य हो सकता है। उम्मीद है कि गोरखपुर स्टेशन पर आठ घंटे तक रुकने वाली एक ट्रेन को जल्द ही बढ़नी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन को भी गोरखपुर से बढ़नी के बीच बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे न केवल गोरखपुर से बढ़नी के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि ये दोनों ट्रेनें बढ़नी में वाशिंग पिट से तैयार होकर गोरखपुर आएंगी। इससे गोरखपुर स्टेशन का लोड कम होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें