फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: भू-माफिया कमलेश यादव पर एक और केस दर्ज, साथी दबोचा गया

Thu, 24 Aug 2023 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पकड़ा गया मनोज कुमार रक्षवापार का रहने वाला है। उसपर जालसाजी व मारपीट के तीन केस पहले से दर्ज हैं। दरगहिया निवासी परशुराम यादव ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कमलेश ने बाराबंकी में जमीन दिखाई। इसे लेकर जालसाजी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू-माफिया कमलेश यादव पर मंगलवार को एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई। वहीं, एम्स पुलिस ने बुधवार को कमलेश के साथी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनोज जमीन को खरीदने के लिए ग्राहक को खोजता था, उसके लाने के बाद ही गिरोह के लोग आए शख्स को जमीन के नाम पर ठगने का काम करते थे। पुलिस ने कमलेश के करीबी साथी दीनानाथ की तलाश भी तेज कर दी है। उनकी तलाश में पुलिस गैर जनपद रवाना हो गई है।

विज्ञापन


पकड़ा गया मनोज कुमार रक्षवापार का रहने वाला है। उसपर जालसाजी व मारपीट के तीन केस पहले से दर्ज हैं। दरगहिया निवासी परशुराम यादव ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कमलेश ने बाराबंकी में जमीन दिखाई। सौदा 36 लाख 96 हजार रुपये में तय हुआ। 23 लाख 50 हजार रुपये देने के बाद परशुराम ने रजिस्ट्री व अन्य रकम की व्यवस्था के लिए तीन माह का समय लिया।

इसे भी पढ़ें: पहले यू-ट्यूबर के साथ हुई थी हैवानियत: अमरूतानी फिर बदनाम, अब किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन



 

आरोप है कि तीन महीने बाद जब वह बाकी पैसे लेकर रजिस्ट्री के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। न रजिस्ट्री किया न ही रुपयेे दिए। कमलेश ने परशुराम को बताया था कि जमीन शब्बीर की है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उससे मुलाकात भी कराई थी। पैसे शब्बीर के अकाउंट में भी गया था, लेकिन जमीन नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रयान की सफलता में गोरखपुर के होनहार भी, दंपती ने बनाया कैमरा-सेंसर, इन पर था ये जिम्मा
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एम्स पुलिस ने कमलेश गिरोह के फरार साथी मनोज को पकड़ा है। उसपर कमलेश के साथ जालसाजी का दो केस दर्ज है। बताया कि बहरामपुर निवासी कमलेश, मनोज, आजमगढ़ निवासी शिवचंद, गुलरिहा निवासी अन्नू ने रिटायर्ड फौजी की पत्नी दानिश परवीन से 25 लाख रुपये लेकर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी थी।

इस मामले में केस हुआ था। पुलिस ने 31 जुलाई को कमलेश व अन्नू को गिरफ्तार किया था। अन्नू नकली नीतू बनकर रजिस्ट्री की थी। मामले में मनोज, शिवचंद फरार थे। बुधवार को मनोज को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस शिवचंद, दयानंद, अजय कुमार की तलाश में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें