फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रक से 18 गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे तस्करों ने रोकने पर बांसगांव पुलिस की टीम पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने पशु तस्कर देवरिया के इकौना छपरा खुर्द निवासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रक मालिक सहित कई अन्य तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसपर लदे 18 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने पकड़े गए जितेंद्र के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद फरार आरोपितों पर भी केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बांसगांव इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद जैशल व उनकी टीम शनिवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनौड़ा गांव में कुछ तस्कर गोवंश को एक ट्रक पर लाद रहे हैं। इंस्पेक्टर व इंचार्ज कौड़ीराम फोर्स को साथ लेकर वहां पहुंचे। पुलिस टीम को आते देख तस्करों ने पुलिसवालों पर कई राउंड फायर झोंक दिया। खुद को बचाते हुए पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और 18 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने ट्रक चालक देवरिया के इकौना छपरा खुर्द निवासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक मालिक समेत कई तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चालक जितेंद्र ने बताया कि ट्रक गगहा के चंवरिया निवासी अंगद मौर्य का है, जो चालक के साथ ट्रक में बैठकर पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। चालक ने बताया कि धनौड़ा निवासी शिवानंद राय उर्फ कोईल के घर पर गोवंश लाकर एकत्र किया जाता है। इसके बाद शिवानंद, बांसगांव के धौंसा निवासी चंदन यादव एवं उरुवा के भड़सरी निवासी राज मोहम्मद उर्फ पिल्ला कसाई के सहयोग से संतकबीरनगर के धनघटा पटखौली निवासी सत्यराम यादव के पिकअप से गोवंश लाकर रात में ट्रक में लादकर बिहार ले जाया जाता है। पुलिस ने चालक जितेंद्र यादव, ट्रक मालिक अंगद मौर्या, शिवानंद राय, चंदन यादव, राजमोहम्मद व सत्यराम यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम आदि के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें