परमेश्वरपुर के बेदूखोर गांव में सड़क मरम्मत को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर के राजस्व गांव बेदूखोर में जाने वाले पिच मार्ग पिछले डेढ़ दशक से मरम्मत न होने के कारण सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीण पारस नाथ पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य परमेश्वरपुर उमेश निषाद, मनोज निषाद, बलराम निषाद, अभिषेक निषाद, शंभू निषाद, सरस्वती देवी, राजमती देवी, निर्मला देवी, राम भारत निषाद, विकास निषाद, अमरजीत निषाद, रामसागर निषाद, जितेंद्र निषाद, राम कौल निषाद, उर्मिला देवी आदि कहना था कि डेढ़ दशक पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। बाद में सड़क पीडब्ल्यूडी के हवाले कर दी गई थी। तब से आज तक न तो जिला पंचायत न ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सड़क की मरम्मत कराया।
हालत यह है कि सड़क गड्ढ़ो में तब्दील हो गई है। आए दिन कोई न कोई राहगीर व ग्रामीण सड़क पर बने गड्ढ़ो का शिकार हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी की एक्सईएन आरके पांडेय ने कहाकि मामले को दिखवाएंगे।