गगहा। थाना क्षेत्र के भलुआन इलाके में चोरों ने बंद मकान में घुसकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब घर के लोग बाहर गए हुए थे।
चड़ेरियां गांव निवासी रत्नेश पांडेय भलुआन नया चौराहे के पास बने अपने मकान में रहते हैं। 12 दिसंबर को बड़े पिता के निधन की सूचना मिलने पर वह पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक गांव चले गए थे। मंगलवार को लौटने पर घर का सारा सामान बिखरा मिला। चोर पीछे की ओर से सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए और करीब 10 हजार रुपये नकद, गहने व अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।