फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीसीएफ मऊ का लिपिक 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विजिलेंस की टीम ने मंगलवार शाम जिला प्रबंधक कार्यालय पीसीएफ मऊ में तैनात लिपिक राम मिलन यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी मऊ जनपद के भीटी चौराहा, तहसील सदर क्षेत्र में की गई। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) गोरखपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लिपिक की पहचान राम मिलन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साधन सहकारी समिति बी-पैक्स भीटी में संचालित धान क्रय केंद्र के प्रभारी शौकत अली ने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी। आरोप था कि सरकारी धान खरीद के दौरान उपस्थिति दर्ज करने वाली फिंगर मशीन खराब हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रबंधक पीसीएफ मऊ से संपर्क किया, जिनके निर्देश पर वह लिपिक राम मिलन यादव से मिले।
आरोप है कि लिपिक ने फिंगर मशीन दुरुस्त कराने और जूट के बोरे उपलब्ध कराने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देना चाहने पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर को पूरे मामले की सूचना दी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ट्रैप टीम ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे भीटी चौराहे पर लिपिक को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
विज्ञापन

सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर थाने में आरोपी लिपिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर सेक्टर ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी लोक सेवक सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के मोबाइल नंबर अथवा मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर अवश्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें