- ग्रामीण क्षेत्र के गंगटही उपकेंद्र से जुड़े सिसवां गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गंगटही उपकेंद्र से जुड़े सिसवा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा कर पांच पोल के सहारे करीब 120 मीटर लंबी एलटी लाइन बना दी गई है। मामले की शिकायत मिलने पर बुधवार को अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही निकली। अब इस मामले की जांच का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को इसी क्षेत्र में अन्य मामले में अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक कुमार और विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर बेलुआडीह गांव में आटा चक्की के अंदर ट्रांसफार्मर बरामद किया था। इसके साथ ही सतुआभार गांव में सुखदेव तलहानी के ईंट भट्ठे के बिजली कनेक्शन का पीडी चार दिसंबर को हो गया था लेकिन पांच पोल की 11 हजार वोल्ट की लाइन व 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया था। इस कारण ईंट भट्ठे पर बिजली जलती मिली थी। दोनों मामलों की शिकायत हुई थी। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने विजिलेंस की टीम के साथ छापा मारकर मामलों की जांच की थी। बुधवार को भी इसी क्रम में जांच की गई।
अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक कुमार ने बताया कि गंगटही उपकेंद्र से जुड़े सिसवा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर 120 मीटर लंबी एलटी लाइन बनाई गई है। इसकी मौके पर जाकर पुष्टि की गई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।