फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला व्यापारी से 6.71 लाख लेकर सीमेंट न देने का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कस्बे की एक महिला व्यापारी ने सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों पर पैसा लेने के बाद माल न देने का गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़हलगंज क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी संदीपिका शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड कंपनी के साथ सीमेंट का कारोबार कर रही हैं। कंपनी के साथ उनके व्यापारिक संबंध पहले अच्छे रहे हैं और उनके ऊपर कभी कोई बकाया नहीं रहा है। तहरीर के अनुसार, छह जनवरी 2023 को उन्होंने बंधन बैंक के माध्यम से कंपनी को 6.71 लाख रुपये का भुगतान किया था, जिसके बदले उन्हें 1690 बोरी सीमेंट मिलना था।
आरोप है कि पूरा भुगतान होने के बावजूद कंपनी के अधिकारी अखिल मेहरा (आरएमओएल), नीरज श्रीवास्तव (लॉजिस्टिक्स) और गोरखपुर स्थित प्रिज्म सीमेंट लिमिटेड के सेल्स प्रमोटर अजय गिरी ने अब तक सीमेंट की आपूर्ति नहीं की। महिला व्यापारी का कहना है कि जब उन्होंने कई बार कंपनी से सीमेंट या अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए सीमेंट देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उन्होंने कई बार कंपनी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें 1690 बोरी सीमेंट नहीं भेजा गया। कंपनी की ओर से उन्हें अजय गिरी से पैसा लेने को कहा गया, जबकि अजय गिरी कंपनी से बात करने की बात कहते रहे। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें