फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमृत भारत बनेंगे 51 स्टेशन, तैयारी पूरी, टेंडर भी हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों की सूची जारी की, टेंडर जारी कर अब शुरू होगा काम
विज्ञापन

एनईआर के इन स्टेशनों की बदल जाएगी तस्वीर

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। 51 स्टेशनों को अमृत भारत बनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाने की संभावना है।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इन रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं दी जाएंगी। रेलवे स्टेशन के परिसर हरियाली से भरे रहेंगे। इसके अलावा स्टेशन आकर्षक होंगे और स्टेशनों के क्षेत्रीयता के आधार पर विकसित किया जाएगा। पोर्च और फसाड अन्य स्टेशनों से अलग पहचान दिलाएंगे। इसके तहत मुसाफिरों की सुविधा के लिए अमृत भारत स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज की जगह रूफ प्लाजा बनेगा। ये रूफ प्लाजा कम से कम 12 मीटर चौड़ा होगा। जबकि, एफओबी की चौड़ाई करीब 3 मीटर ही होती है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत 51 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। ये अमृत भारत योजना के तहत होगा। इसके हो जाने से आने वाले 50 वर्षों में यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन



:: देश के 1275 स्टेशन होंगे विकसित-

अमृत काल में देश के 1275 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत बदलने की प्लानिंग है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के 48 स्टेशन शामिल किए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में प्रथम चरण में लखनऊ मंडल के 15 और वाराणसी मंडल के 5 रेलवे स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। रेलवे के आठ विभागों की संयुक्त टीम गति शक्ति यूनिट को स्टेशनों के नवनिर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है।



0- नवनिर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू
-पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, स्वामीनारायण छपिया, रामघाट, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर जंक्शन, मैलानी, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, डालीगंज और बादशाहनगर रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये स्टेशन हैं शामिल

देवरिया सदर, सलेमपुर, कप्तानगंज, वाराणसी सिटी, बनारस, सीवान, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, गाजीपुर सिटी, भटनी, मैरवा, सुरेमनपुर और थावे ।



इज्जतनगर मंडल :

फर्रुखाबाद, पीलीभीत, गुरु सहायगंज, इज्जतनगर, कासगंज, काशीपुर, कन्नौज, बरेली सिटी, लाल कुआं, बदायूं, बहेड़ी, हाथरस सिटी, किच्छा, कायमगंज और टनकपुर।



लखनऊ मंडल

खलीलाबाद, बस्ती, मगहर, सिद्धार्थनगर, तुलसीपुर, खलीलाबादं, रामघाट, अयोध्या कैंट, बलरामपुर, लखीमपुर, बढ़नी, स्वामीनारायण छपिया, रामघाट, बहराइच, गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी व डालीगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें