फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सफाई कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अपनी सात सूत्रीय मांगाें को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में यूनिवर्सिटी के पंत पार्क से सफाई कर्मचारियों ने पद यात्रा निकाली। विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली समेत मुख्यमंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। मांगे न ही माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष रमेश भारती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर सात सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नत करने, सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे देने, ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया मे 20 प्रतिशत पदोन्नति पद सुरक्षित करने, पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक करने, प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने, और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग शामिल है। इस मौके पर राजेश कुमार, जयनारायण, अमरदीप, शशि श्याम सरोज, सुनील कुमार, जयनाथ यादव, परशुराम,धर्मेंद्र, गजराज प्रसाद, शिवकुमार, विनोद कुमार, यादवेंद्र कुमार ,उमाशंकर यादव, नगेंद्र कुमार, राजू कुमार, राहुल पासवान, चंदन कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें