फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंबुज हत्याकांड का पर्दाफाश...लेन-देन के विवाद में दोस्तों ने ही मार डाला

विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी।
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड निवासी अंबुज मणि त्रिपाठी उर्फ रीशु (20) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों आयुष और सदरे आलम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि अंबुज की हत्या की साजिश उन्होंने अपने दोस्त बिट्टू उर्फ अहमद खान संग मिलकर रची थी। बिट्टू ने सिर पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया। अंबुज के गिरते ही आयुष ने कुल्हाड़ी से अंबुज का गला काट डाला। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस अब बिट्टू उर्फ अहमद खान की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात अंबुज अपने दोस्तों बिट्टू, आयुष और सदरे आलम के साथ था। रुपये के लेन-देन और कुछ समय से चल रहे विवाद को लेकर चारों में कहासुनी हो गई। सबसे पहले बिट्टू उर्फ अहमद खान ने बेसबॉल के बल्ले से अंबुज के सिर पर वार किया। जैसे ही अंबुज गिरा, आयुष ने उसके गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में भारी वार व गले पर गहरे कट की पुष्टि हुई है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों आयुष और सदरे आलम ने कबूल किया कि हत्या के बाद तीनों घबरा गए थे। तब सदरे आलम ने अपनी कार से अंबुज के शव को महाराजगंज में ठिकाने लगाया था। पुलिस का दावा है कि शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर मामला दबाने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी, कॉल डिटेल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आयुष और सदरे आलम को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने साजिश और हत्या की कहानी खोल दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जब आयुष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथी सदरे आलम के साथ जाकर शव को महाराजगंज से बरामद करा दिया। आरोपी बिट्टू उर्फ अहमद खान भागा हुआ है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। बिट्टू के आपराधिक इतिहास और उसके गैंग के नेटवर्क के संबंध में भी गहराई से जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि वह भी जल्द गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन




तीन आरोपियों ने लेन-देन के विवाद के बाद अंबुज की हत्या की थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें