अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय मुकाबले में गोरखपुर से मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और डीए स्पोर्ट्स एकेडमी ने जगह बना ली है।
चार से सात अप्रैल के बीच खेले जाने वाले मंडल स्तरीय मुकाबले में देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों की विजेता टीमें भी हिस्सा लेंगी। मैच सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इससे पहले, सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले से पहले मेयर सीताराम जायसवाल और आईजीएल गीडा के बिजनेस हेड एसके शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया।
नौ विकेट से जीती मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को पहला मुकाबला मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और डोना क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। विशाल और शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाए। संचित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतने के बाद मंडल की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। डोना के खिलाड़ियों ने 19 ओवर में सभी विकेट गवांकर 104 रन का स्कोर किया। विशाल ने 31 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाज संचित ने चार ओवर में नौ रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। अनुराग और अन्नू ने दो, अमिताभ ने एक विकेट झटका झटका है।
वहीं, 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के सलामी बल्लेबाज शुभम गोविंद राव ने 35 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 50 रन बनाए। प्रतियोगिता में यह शुभम का दूसरा अर्धशतक था। सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह ने भी 28 रन की पारी खेली। मंडल की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच- संचित, चार ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट
बेस्ट बल्लेबाज- शुभम जी राव, 50 रन
स्कोर बोर्ड
डोना क्रिकेट एकेडमी 104/10
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आदित्य कुमार 9 17 0/0
नितिन तिवारी 7 10 1/0
मोनू मौर्या 4 2 1/0
विशाल सिंह 0 5 0/0
आदित्य गौड़ 0 3 0/0
विशाल 57 31 6/3
लक्की तिवारी 3 15 0/0
विक्की सिंह 4 7 1/0
अक्षत यादव 5 5 0/0
देवेंद्र प्रताप 5 9 1/0
रणवीर तिवारी 4 3 1/0
गेंदबाजी- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
अनुराग यादव 4 23 2
अभय प्रताप सिंह 3 29 0
संचित 4 9 5
अन्नू 4 15 2
अमिताभ मिश्रा 4 27 1
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन: 105, 14.5 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
शुभम जी राव 50 35 4/3
पवन सिंह 13 23 2/0
अभय प्रताप सिंह 28 27 5/0
गेंदबाजी : डोना क्रिकेट एकेडमी
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
लक्की तिवारी 3 14 0
अक्षत यादव 3 20 0
आदित्य कुमार 4 18 1
मोनू मौर्या 3 27 0
आदित्य गौड़ 1 11 0
रणवीर तिवारी 1 11 0