अमर उजाला-ऐश्प्रा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत सोमवार को सेंट एंड्रयूज क्रिकेट मैदान पर हुई। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में डीए स्पोर्ट्स एकेडमी और गौतम बुद्धा क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
डीए स्पोर्ट्स को मिली 62 रनों से जीत
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए उद्घाटन मैच में डीए स्पोर्ट्स एकेडमी ने स्टेडियम ब्वॉयज बस्ती को 62 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर बस्ती की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। डीए स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 161 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। सलामी बल्लेबाज अंकुर लखमानी ने धुआंधार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। शैलेंद्र यादव ने 48 और प्रिंस शाही ने महज सात गेंद में 17 रन बनाए।
बस्ती की तरफ से राहुल ने तीन, कप्तान आलोक वर्मा और प्रिंस चौधरी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जबकि डीए के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 162 रनों के जवाब में उतरी बस्ती की पूरी टीम 100 रनों पर ही ढेर हो गई। बल्लेबाजी में अंश पटेल ने 38, आदर्श ने 17 और शिवेंद्र ने 13 रन बनाए।
डीए स्पोर्ट्स की ओर से चार ओवर सात रन देकर प्रिंस शाही ने हैट्रिक सहित छह खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। पंकज और आकाश ने दो-दो विकेट लिया।
उद्घाटन कार्यक्रम में हॉकी संघ यूपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीएन तिवारी, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शफीक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
मैन ऑफ द मैच- प्रिंस शाही, छह विकेट, चार ओवर में सात रन
उत्कृष्ट बल्लेबाज- अंकुर लखमानी, 63 रन
डीए स्पोर्ट्स एकेडमी 161 रन, सात विकेट, 20 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
प्रशांत सिंह 3 7 0/0
अंकुर लखमानी 63 38 8/3
शैलेंद्र यादव 48 33 6/1
संदीप मित्तल 9 8 1/0
राहुल सिंह 0 1 0/0
पंकज शुक्ला 9 15 0/0
आकाश 3 5 0/0
प्रिंस शाही 17 7 2/1
विशाल 0 0 0/0
गेंदबाजी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
आलोक वर्मा 1 4 13
दानवीर ठाकुर 0 4 34
ज्ञानेंद्र चंद 0 3 32
प्रिंस चौधरी 1 4 35
राहुल पाल 3 4 28
कामरान 1 1 9
स्टेडियम ब्वॉयज बस्ती: 100 रन, 10 विकेट, 18.3 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आदर्श 17 12 0/1
शिवेंद्र 13 15 0/0
अंश पटेल 38 35 4/0
ज्ञानेंद्र 6 8 1/0
विकास 2 6 0/0
समीर पांडेय 16 16 1/1
दानवीर ठाकुर 0 2 0/0
आलोक वर्मा 5 4 1/0
राहुल 0 1 0/0
कामरान 0 1 0/0
प्रिंस चौधरी 1 8 0/0
गेंदबाजी : डीए स्पोर्ट्स एकेडमी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
पंकज शुक्ला 0 2 13
दुर्गेश सिंह 0 2 14
प्रिंस शाही 6 4 7
राहुल सिंह 0 2 13
पंकज उपाध्याय 2 4 25
संदीप मित्तल 0 2 15
आकाश श्रीवास्तव 2 2 9