फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘पूर्वोदय, राइजिंग गोरखपुर’ संवाद: आज एक मंच पर होंगे रियल इस्टेट के दिग्गज

Mon, 19 Sep 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो घंटे के मंथन से जो मोती निकलेंगे, उसे प्रमुखता से शासन, प्रशासन के सामने रखा जाएगा। यह सिलसिला 24 सितंबर तक चलता रहेगा। हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज जुटकर गोरखपुर के विकास पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला प्रोग्राम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत ‘पूर्वोदय: गोरखपुर राइजिंग’ का आगाज सोमवार से होगा। पहले दिन रियल इस्टेट के दिग्गज एक मंच पर होंगे। विकास, संभावनाओं व उसकी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम के नवीन मीटिंग हॉल में होगा। इस अनूठे संवाद में जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह और आर्किटेक्ट मनीष भी मौजूद रहेंगे। दो घंटे के मंथन से जो मोती निकलेंगे, उसे प्रमुखता से शासन, प्रशासन के सामने रखा जाएगा। यह सिलसिला 24 सितंबर तक चलता रहेगा। हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज जुटकर गोरखपुर के विकास पर मंथन करेंगे।

संवाद का हिस्सा बनेंगे ये दिग्गज
विकास केजरीवाल, अभिषेक अग्रवाल, देवेश सिंह, रितेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश राय, पंकज सिंह, डॉ भोलेंद्र नारायण दुबे, संजय जायसवाल, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडेय, योगेश तिवारी, अरविंद उर्फ पट्टू तिवारी, सौरभ मिश्रा, सोनू पाठक, अतुल सिंह, प्रकाश सिंह, अनुराग, मुन्ना रावत, भारत सिंह, अभिषेक तिवारी, प्रशांत जोशी, संजीव सिंह, शरद त्रिपाठी, उमाशंकर यादव, अरविंद यादव, अमित सिंह, मनोज तिवारी, अमन सिंह, आदित्य शाही, शैलेंद्र सिंह, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, रवि कुमार, विपिन श्रीवास्तव, अमित पांडेय, आनंद यादव, शशि प्रकाश श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें