फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश

Mon, 19 Sep 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चार सितंबर की रात में चौरीचौरा के सोनबरसा में पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरेंद्र यादव के पैर में गोली लगी थी। उसके दो साथी आत्मसमर्पण कर दिए थे। पुलिस लगातार पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में शनिवार रात पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे पशु तस्कर को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया तस्कर जुल्फीकार कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुलरिहा क्षेत्र में पुलिस की टीम पर फायरिंग भी किया था।

विज्ञापन


आरोपी जुल्फीकार कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान इलाके के सेमरा हरदो गांव का निवासी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चिलुआताल इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी मनीष यादव टीम के साथ शनिवार रात पशु तस्करों की तलाश में थे। इस बीच मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि कुशीनगर का एक पशु तस्कर जिसने पिछले दिनों गुलरिहा पुलिस पर हमला किया था वह अपने साथियों के साथ आया हुआ है।
 
पुलिस टीम ने जब पशु तस्करों की घेराबंदी की तो वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने के प्रयास में जुट गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


उसकी पहचान जुल्फीकार के रूप में हुई। पता चला कि उसके ऊपर विभिन्न थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस और बाइक बरामद की। पूछताछ में पता चला कि गुलरिहा में पुलिस पर हमला करने वालों में जुल्फीकार भी शामिल था।

चार सितंबर की रात चौरीचौरा हुई थी मुठभेड़
चार सितंबर की रात में चौरीचौरा के सोनबरसा में पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरेंद्र यादव के पैर में गोली लगी थी। उसके दो साथी आत्मसमर्पण कर दिए थे। पुलिस लगातार पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें